



वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें👉🏻👉🏻👉🏻
https://fb.watch/ikYSICj5iu/
अमृतसर ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी की एक विशेष मीटिंग गांव मेहता जिला अमृतसर में नेशनल उप -चेयरमैन प्रेमलाल सारसर की अध्यक्षता में संपन्न हुई I इस इससे पहले महाऋषि नवल भगवान का प्री निर्माण दिवस बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया I इस दौरान नवल मंडल सेवा समिति की तरफ से अटूट लंगर भी लगाया गया I उपरांत पेंडू सफाई मजदूर यूनियन के लीडर बड़ी तादाद में डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी में शामिल हुए I नेशनल उप-चेयरमैन प्रेमलाल सारसर ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा बनता हुआ मान-सम्मान देने का वादा दिया I नेशनल उप-चेयरमैन प्रेमलाल सारसर ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान राजिंदर गिल के दिशा निर्देश से पार्टी के ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, जिससे कि पार्टी की गतिविधियों में तेजी लाई जा सके और आम जनता की परेशानियों का समाधान किया जा सके I इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि गांव के सफाई मजदूरों को भी पक्का किया जाए और पंजाब में गांव के सफाई सेवकों के लिए एक कमीशन का गठन किया जाए ताकि वह अपने बच्चों का पालन पोषण सही ढंग से कर सकें I इस मीटिंग में विशेष तौर पर पंजाब के उप-प्रधान प्रवीण दास कलोसिया, जिला अमृतसर के प्रधान वीरूनाथ, पंजाब के जनरल सेक्टरी चंद्र पाल कोटला, सुल्तान सिंह, बाबा बकाला साहिब मेहता चौक से मुकेश, जिला कपूरथला के प्रधान सुरेश दास, टांडा के प्रधान राजू दास टाली, दसूहा के प्रधान मुकेश छेअपुकर, डेरा बाबा नानक के प्रधान गुड्डू राम, होशियारपुर के उप प्रधान ओमप्रकाश टाली, मेहता चौक से आरती सारवान सहित भारी संख्या में पार्टी वर्कर उपस्थित थे,
https://fb.watch/ikYSICj5iu/


