जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) जालंधर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुशील कालिया उर्फ विक्की कालिया ने ज़हरीली चीज को निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। आज तबियत एकदम से खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में ले जाना पड़ा। अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई ।अभी इस मामले को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्होंने यह नशीली चीज को क्यों निगला है। इसका पता अब पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही हो पाएगा।आपको बता दें कि विक्की कालिया का विधायक बावा हैनरी द्वारा दी गई 50 लाख रुपए की ग्रांट के मामले में आया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने उनके परिवार समेत अन्य सदस्यों पर मामला दर्ज किया। इस मामले में हाईकोर्ट की तरफ से विक्की कालिया को जमानत मिल गई पर उनके बेटे अंशुमन की जमानत को सर्वोच्च अदालत ने रद्द कर दी थीं ।
