सेंट्रल विधानसभा – गांव धन्नोवाली-दकोहा के सैंकड़ों नौजवानों ने थामा भाजपा का दामन,अशोक सरीन,राकेश राठौर और जरनैल डिप्ला ने नौजवानों का भाजपा में किया स्वागत
जालंधर 22 अक्टूबर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) पंजाब में भाजपा के प्रति युवाओं के बढ़ते विश्वास के बीच आज जालंधर की केंद्रीय विधानसभा के अंतर्गत धन्नोवाली,परागपुर और दकोहा क्षेत्र के सैंकड़ों नौजवानों ने भाजपा का दामन थाम लिया। परागपुर मंडल करीब 300 नौजवानों ने प्रधान जरनैल सिंह डिपला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, प्रदेश भाजपा उपप्रधान राकेश राठौर और मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में सुखदेव कुश, दकोहा के शुभम शर्मा सहित सैंकड़ों युवाओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की और राकेश राठौर ने सुखदेव कुश, शुभम शर्मा तथा उनके सभी साथियों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि पंजाब की युवा पीढ़ी अब विकास, रोजगार, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की राजनीति चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को केवल राजनीतिक भागीदारी ही नहीं, बल्कि देश और प्रदेश के विकास में नेतृत्व करने के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। युवा शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इनके सहयोग से पंजाब में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा। अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब के नौजवानों में प्रतिभा, मेहनत और आगे बढ़ने का भरपूर सामर्थ्य है, लेकिन उन्हें ऐसे माहौल की जरूरत है जहां रोजगार के अवसर हों, कारोबार बढ़े और मेहनत करने वाले युवाओं को अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकासोन्मुख नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं से प्रेरित होकर युवा पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य ऐसा पंजाब बनाना है जहां नौजवान रोजगार के लिए मजबूर होकर पलायन न करें, बल्कि अपने प्रदेश में ही तरक्की के नए रास्ते तलाश सकें। राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा की सरकारों वाले राज्यों में विकास, निवेश, रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा भी अब अवसरों, विकास और सुरक्षित भविष्य को प्राथमिकता दे रहे हैं। सुखदेव कुश, शुभम शर्मा और उनके साथियों का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए उत्साहजनक है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। भाजपा में शामिल हुए सुखदेव कुश, शुभम शर्मा और उनके साथियों ने कहा कि उन्होंने अलग-अलग राजनीतिक दलों को मौका देकर देख लिया है और अब वे भाजपा को चुनकर पंजाब में विकास, रोजगार और सुरक्षा की राजनीति को मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसी सरकार चाहिए जो उन्हें बेरोजगारी से निकालकर काम करने, कारोबार शुरू करने और अपने परिवारों का भविष्य बेहतर बनाने के अवसर दे। इसी सोच के साथ उन्होंने भाजपा में शामिल होकर पार्टी को मजबूत करने और आगामी समय में पूरी मेहनत से काम करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान ललित बब्बू, गौरव रायशुभम राजपूत रवि सिंह हर्ष पहलवान साहिल जाट आर्यन पहलवान मनु अंबरसरिया अभी पहलवान अश्विनी सोनकर सुख पवन राठौड़ जतिन यादव प्रवीण यादव दीपक लंबा गगन जाट रोहित शर्मा अश्विनी शर्मा हैप्पी दाखवा रोहित प्रधान राज कुमार,सूरज,खुश ,चांद ,बग्गा,र वि गिल,कालू ,शिवा, नॉटी, बब्बू, अमन,हरी, हरमन ,राजा गोपी अन्य युवा साथी भाजपा में शामिल हुए,उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया तथा युवाओं से पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।