


जालंधर कैंट पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) मान सरकार की पहल ‘स्वस्थ पंजाब’ के तहत आज पंजाब के विभिन्न शहरों में मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन किया गया। इसी योजना के अंतर्गत जालंधर कैंट हलके के वार्ड नंबर 35 की गार्डन कॉलोनी में नवनिर्मित मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन हलका इंचार्ज राजविंदर थियाड़ा जी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए राजविंदर थियाड़ा जी ने पंजाब सरकार की इस नेक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को उनके घरों के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में डॉ. वनिंदर सिंह रियार (DFWO), पार्षद अरुणा अरोड़ा, पार्षद अनूप कौर, एच.पी. सिंह, परनीत सिंह, हरजीत सिंह, आत्म प्रकाश बबलू, वरिंदर सिंह मलिक और हरि सिंह थिंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
