ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में ‘द मैजिकल वर्ल्ड ऑफ बौसियन’ की धूम, चेयरमैन विजय मैनी और डायरेक्टर मोनिका मैनी के मार्गदर्शन में नन्हे बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंच-कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘द मैजिकल वर्ल्ड ऑफ बौसियन’ थीम पर एक अत्यंत भव्य और गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह का विधिवत शुभारंभ विशेष अतिथि मिस अमीषा मैनी ,स्कूल के चेयरमैन श्री विजय मैनी, डायरेक्टर श्रीमती मोनिका मैनी, प्रिंसिपल डॉ. सुमन डडवाल तथा के.जी विंग कोऑर्डिनेटर श्रीमती इंद्रजीत कौरद्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके उपरांत छात्राओं ने स्कूल बैंड की ओजस्वी धुन पर स्कूल एंथम प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को उत्साह और गौरव से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्री-नर्सरी के नन्हे बच्चों ने अपनी माताओं के साथ एक जैसी आकर्षक वेशभूषा में मनमोहक ट्विनिंग रैम्प वॉक पेश कर सभी का दिल जीत लिया, वहीं नर्सरी के विद्यार्थियों ने ‘पापा मेरे पापा’ गीत पर अत्यंत भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर सभागार में मौजूद दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। इसके साथ ही बच्चों ने ‘कछुआ और खरगोश’ की प्रसिद्ध कहानी का जीवंत मंचन कर धैर्य और निरंतरता की सुंदर सीख दी,इसके अतिरिक्त बच्चों ने विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और रंग-बिरंगी वेशभूषा से सजे नृत्यों ने भारत की विविधता में एकता का उत्कृष्ट संदेश दिया। समारोह के समापन पर स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती मोनिका मैनी ने उपस्थित अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, सही पोषण और स्वच्छ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय परिसर में शीघ्र ही एक आधुनिक व पौष्टिक कैफे खोला जाएगा। इस सफल आयोजन में के.जी विंग की शिक्षिकाओं श्रीमती नरेंद्र कौर, श्रीमती शालू जेरथ, श्रीमती मोनिका रानी, श्रीमती मोनिका शर्मा, श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती जसमीत कौर, श्रीमती गीतिका शर्मा, श्रीमती शालिनी पाल तथा श्रीमती मनजिंदर कौर के समर्पित मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयासों ने न केवल बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच प्रदान किया, बल्कि स्कूल और अभिभावकों के बीच के मजबूत विश्वास को भी और अधिक गहरा किया।