








जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की द्वारा पार्टी संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जारी प्रेस नोट के अनुसार राज कुमार चौधरी को भाजपा एनजीओ सेल जालंधर का संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर राज कुमार चौधरी ने भाजपा पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की तथा पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन से निभाएंगे। भाजपा एनजीओ सेल के माध्यम से कर्मचारियों, पेंशनरों, वरिष्ठ नागरिकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के हितों के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए राज कुमार चौधरी ने कहा कि वह भाजपा की विचारधारा पर चलते हुए समाजसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। इसके साथ ही वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में भाजपा और एनडीए गठबंधन की जीत के लिए भी पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे।
