




जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) एक फिर से किसानों ने पंजाब सरकार से अपनी मांगों पर ध्यान न देता देख सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए एक बार फिर से ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है। इस दौरान किसानों ने ऐलान किया है कि 29 जनवरी को राज्य में 12 जिलों के 14 स्थानों पर 3 घंटे के लिए ट्रेनें रोकी जाएंगी। किसान नेता स्वर्ण सिंह पंढेर ने वीडियो जारी करके कहा है कि जालंधर और कपूरथला, जालंधर कैंट,अमृतसर देवीदासपुरा( जंडियाला गुरु),गुरदासपुर रेलवे स्टेश,तरनतारन खडूर साहिब स्टेशन, पट्टी स्टेशन, तरनतारन रेलवे स्टेशन, गुरदासपुर बटाला रेलवे स्टेशन, फिरोजपुर बस्ती टैंका वाली, गुर हर सराये, मोगा रेलवे स्टेशन, मुक्तसर मलोट रेलवे स्टेशन, फाजिल्का रेलवे स्टेशन,मानसा रेलवे स्टेशन, होशियारपुर टांडा रेलवे स्टेशन और लुधियाना रेलवे स्टेशन में ट्रेने रोकी जाएगी।
