


जालंधर 4 सितंबर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक एवं प्रमुख वाल्मीकि नेता साहिब श्री विजय हंस की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 5 सितंबर शनिवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह का उद्देश्य उनके सामाजिक योगदान, विचारों और समाज के प्रति उनकी सेवाओं को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करना है। पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर गिल ने बताया कि कार्यक्रम कम्युनिटी हॉल, अलावलपुर (जालंधर) में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम से होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक श्रद्धांजलियां अर्पित की जाएंगी। समारोह के उपरांत सभी उपस्थित लोगों के लिए लंगर अटूट चलेगा। राजिंदर गिल ने पार्टी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं तथा समाज के गणमान्य लोगों सहित सभी श्रद्धालुओं से समारोह में शामिल होकर साहिब श्री विजय हंस को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

