(पंजाब दैनिक न्यूज़) आज अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सिट के सामने पेश हुए। उनसे करीब 3 घंटे तक लगातार सवाल जवाब हुए। उनसे इससे पहले भी 2 बार पूछताछ हो चुकी है उन्हें 3 बार सम्मन भेजे जा चुके हैं। कोटकपुरा गोलीकांड मामले में सवाल हुए हैं। जब सुखबीर बादल पूछताछ के बाद बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी और गाड़ी में बैठे हाथ हिलाते हुए सीधा निकल गए। 3 घंटे की पूछताछ के बाद बाहर आए तो उनके चेहरे हंसी नजर आई,बता दें बेअदबी मामले में इंसाफ मांग रही सिख संगत पर गोलीबारी के मामले की जांच कर रही एस.आई.टी. द्वारा सोमवार को पूछताछ के लिए शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को सम्मन भेजा गया है। सुखबीर बादल चंडीगढ़ के सैक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस इंस्टीच्यूट में पूछताछ के लिए पेश हुए। कोटकपूरा फायरिंग के संबंध में अक्तूबर 2015 को दर्ज एफ.आई.आर. की जांच के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम (SIT) द्वारा बीते माह 25 नवम्बर को सम्मन जारी करके सुखबीर सिंह बादल को 12 दिसम्बर को पेश होने के लिए कहा गया था। एस.आई.टी. द्वारा पूर्व डिप्टी सी.एम. बादल को इन मामलों में पहले भी पूछताछ में शामिल किया जा चुका है।
