जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) जालंधर के रामा मंडी के समीप पड़ते गांव गांव दकोहा में भव्य साई संध्या का आयोजन किया गया,जिस में सिख वेलफेयर सोसायटी दकोहा की ओर से विशाल लंगर लगाया गया I जिस में सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने मिल जुलकर बड़े उत्साह से लंगर में सेवा की लंगर में गांव वासियों ने लंगर ग्रहण किया और साई जी की महीमा का गुणगान किया।इस विशेष अवसर पर गांव दकोहा के पूर्व पार्षद बलबीर ढिल्लों बिट्टू ने सभी गांव वासियों और लंगर में सेवा करने वाले सेवादारों का धन्यवाद किया और सब गांव निवासियों को हर धार्मिक कार्यों में ऐसे ही मिल कर सेवा करने को प्रेरित किया।
