


जालंधर छावनी पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) जालंधर छावनी के उभरते हुए 13 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी श्रेयांश जैन ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो प्रतिष्ठित शतरंज प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर जालंधर एवं पंजाब का नाम गौरवान्वित किया है। श्रेयांश ने 25 जुलाई 2026 को आयोजित The Dinesh Gera Battle of Puzzle Racer (Open Category) तथा 26 जुलाई 2026 को आयोजित 1st Hoshiarpur Open Chess Tournament (Under-15 Open Category) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक और आकर्षक विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इन दोनों प्रतियोगिताओं में पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से आए लगभग 240 अनुभवी एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच श्रेयांश ने धैर्य, सटीक रणनीति और प्रभावशाली चालों का परिचय देते हुए अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया।श्रेयांश की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके विद्यालय की प्रिंसिपल, चेस कोच, शिक्षकों, अभिभावकों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रेयांश आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर जालंधर, पंजाब और देश का नाम रोशन करेंगे।श्रेयांश की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि साबित करती है कि समर्पण, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
