


जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ मुनीष तोखी () पंजाब सरकार ने महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को पूरे राज्य में राजपत्रित सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकार द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर-2026 के अनुसार इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम तथा सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही राज्य के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी।सरकार ने यह अवकाश शहीद ऊधम सिंह के अद्वितीय बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से घोषित किया है। देश की आजादी के लिए उनके योगदान को याद करते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि नई पीढ़ी भी उनके साहस, देशभक्ति और बलिदान से प्रेरणा प्राप्त कर सके।
