जालंधर, 9 सितंबर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) आबकारी विभाग जालंधर मण्डल के DC EXCISE रणजीत सिंह की ओर से अधिकारियों को लगातार नाजायज तौर पर शराब पीने पिलाने वालों, अवैध तौर पर शराब बेचने वालों और ऐसी असामाजिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई करने की हिदायत दी जा रही है। जिससे पंजाब सरकार के राजस्व का नुकसान होता है और जालंधर मंडल के अधिकारी लगातार गतिविधियों पर कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं। आबकारी विभाग जालंधर रेंज-II ने गुप्त सूचना के आधार पर मॉडल हाउस रोड पर कार्रवाई करते हुए एक Optra कार से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को काबू कर लिया गया। बरामद शराब की कुल मात्रा 2,25,000 एमएल बताई गई है। आबकारी इंस्पेक्टर इंदरबीर सिंह और आबकारी इंस्पेक्टर सोमंत माही ने आबकारी पुलिस टीम के साथ मॉडल हाउस रोड पर नाकाबंदी की। कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त जालंधर रेंज-II डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल के दिशा-निर्देशों तथा आबकारी अधिकारी (West-B) जसप्रीत सिंह की निगरानी में की गई। इसी दौरान PB10DA5405 नंबर की Optra कार को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक ने कार भगाने का प्रयास किया, लेकिन आबकारी टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। चालक की पहचान सतिंदर सिंह पुत्र हरमिंदर सिंह निवासी 106, टावर एन्क्लेव, फेज-3, जालंधर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कार से पंजाब किंग्स व्हिस्की के 23 केस, प्रत्येक केस में 180 एमएल की 50 बोतलें, रॉयल चैलेंज के 1 केस में 750 एमएल की 12 बोतलें तथा ऑल सीजन्स के 1 केस में 750 एमएल की 12 बोतलें बरामद हुईं। पंजाब किंग्स और ऑल सीजन्स की बोतलों पर For Sale in Punjab अंकित था। आबकारी विभाग के अनुसार, बरामद शराब की बोतलों से Track & Trace होलोग्राम हटाए गए थे। मामले में थाना भार्गव कैंप, जालंधर में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।