


जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) उपायुक्त आबकारी (DC Excise) जालंधर ज़ोन रंजीत सिंह के दिशा-निर्देशों तथा सहायक आबकारी आयुक्त (AC Excise) जालंधर रेंज-2 डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल के नेतृत्व में विभाग ने अवैध रूप से शराब परोसने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईओ (EO) वेस्ट-बी जसप्रीत सिंह और जालंधर एक के (EO) रमन भगत के मार्गदर्शन में गुप्त सूचना के आधार पर आज आबकारी निरीक्षक (EI) सोमंत माही, जशन सिंह और आबकारी पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा जालंधर नॉर्थ क्षेत्र में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान सड़कों के किनारे रेहड़ी-ठेले लगाकर लोगों को शराब पिलाने और पीने का सामान (अहाता सामग्री) मुहैया कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। इसके साथ ही, सड़कों और गाड़ियों में बैठे लोगों को शराब पिलाने वाले असामाजिक तत्वों को भी कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी गतिविधि पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों और गाड़ियों में अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने से आबकारी विभाग के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचता है। नियमों के अनुसार, केवल विभाग द्वारा मंजूरशुदा लाइसेंस प्राप्त बार और अहातों में ही शराब परोसने की अनुमति है। आबकारी विभाग ने दोहराया है कि अवैध शराब कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग रोकने के लिए भविष्य में भी ऐसे छापेमारी अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
