


जालंधर कैंट पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) मानव सहयोग समिति, 17 जालंधर कैंट की ओर से श्री गणपति महाराज का धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से करवाया जा रहा है। समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री गणपति महाराज 21, 22 और 23 सितंबर तक मोहल्ला नंबर 17, जालंधर कैंट में विराजमान रहेंगे।आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे आरती व कीर्तन तथा रात 10 बजे कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचकर श्री गणपति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है। कार्यक्रम के समापन पर 24 सितंबर को श्री गणपति महाराज की शोभायात्रा के बाद विधिवत विसर्जन किया जाएगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं को इस धार्मिक आयोजन में सादर आमंत्रित किया है।
