जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़(मुनीष तोखी) जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी द्वारा 31 अक्टूबर को आयोजित प्रतिष्ठित अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता ‘जी.एन.ए. प्रतिवाद-2026’ में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पंजाब के छह जिलों के 100 से अधिक स्कूलों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के विद्यार्थियों ने तीन प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया प्रतियोगिता की हेल्थ केयर कलेक्टिव श्रेणी में लवलीन बांगेरह, एंजेल धुन्ना, गुरलीन कौर और सानवी शर्मा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए ₹3,100 का नकद पुरस्कार जीता। वहीं, ऑटोब्रेनेक्स 3-D प्रिंटिंग श्रेणी में नव्या, जिया शर्मा और अर्नव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹3,100 की पुरस्कार राशि अपने नाम की। इसके अतिरिक्त, डिजाइन सी स्पार्क श्रेणी में आँचल ठाकुर, गुन शर्मा और पलकदीप कौर ने तृतीय स्थान हासिल कर ₹1,100 का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। इस प्रकार विद्यालय ने कुल तीन पुरस्कारों के साथ ₹7,300 की नकद राशि जीती।
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री विजय मैनी ने विजेता विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, नवीन सोच, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने का बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। डायरेक्टर श्रीमती मोनिका मैनी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानाचार्या डॉ. सुमन बाला ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे ब्रिटिश ओलिविया स्कूल परिवार के लिए गर्व का विषय है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।