(पंजाब दैनिक न्यूज़) अकाली दल चीफ सुखबीर सिंह बादल ने सीएम चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। आम आदमी पार्टी पर अटैक करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी मतलब अविश्वसनीय पार्टी है। मालवा रीजन में आम आदमी पार्टी मजबूत है इस सवाल को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इस समय इस रीजन में आम आदमी पार्टी डाउन है, काम नहीं किया है। आम आदी पार्टी के विधायक भाग गए। बादल ने कहा कि एक ही दल है जो 100 साल पुरानी है, हमारी पार्टी का हर गांव में बेस है, जिसका कैडर है वही जीतेगा।’पिछली बार विपक्ष आम आदमी पार्टी थी, इस बार आपके लिए सर्वाइवल की लड़ाई है’ इस सवाल को लेकर बादल ने कहा कि उस समय हमें 31 प्रतिशत वोट शेयर आया था, आम आदमी पार्टी को 21 प्रतिशत उनका बेस नहीं है। ‘पहली बार आम आदमी पार्टी आई और ये इंपैक्ट’ पर बादल ने कहा कि सिर्फ 20 सीटों पर उनका इम्पैक्ट रहा। 2 साल बाद लोकसभा के चुनाव में वो 21 से 6 प्रतिशत वोट शेयर पर आ गए थे।’94 साल के प्रकाश सिंह बादल चुनाव लड़ रहे हैं, क्या अकाली संघर्ष कर रहे हैं’ इस सवाल के जवाब में सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनको इसलिए उतारा कि राजनीति उनकी जिंदगी है। हम प्रकाश सिंह बादल को रिटायर नहीं करना चाहते। अकाली दल का चीफ मिनिस्टर चेहरा आप हैं इस पर बादल ने कहा कि जी हां।सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि, हम अगर माफिया हैं तो चन्नी ने बंद क्यों नहीं किया? सबसे बड़ा ड्राग माफिया चन्नी है, चन्नी के घर से 11 करोड़ मिला है। ‘मजीठिया आपके लिए लाइबिलिटी नहीं हैं क्या?’ इस पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जिसकी पॉपुलरटी हो उसके खिलाफ लोग बोलते हैं। सिद्धू के खिलाफ मजीठिया लड़ रहे हैं, सिद्धू की जमानत जब्त होगी। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कहां वशंवाद नहीं है, अमेरिका में भी है। जनता ने हमें चुना है, राहुल गांधी वंशवाद में फेल हैं। किस पार्टी में वंशवाद नहीं है, ये सही है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अलग-अलग सीटों पर अलग-अलग फाइट है।
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि 80 सीटों से ज्यादा आएंगी। सारे सर्वे पेड हैं, पेमेंट देकर आम आदमी पार्टी कर रही है। कोरोना में सभी चैनलों का बुरा हाल है, ये बुलाते हैं चैनल को ये 20 करोड़ है आपको दो सर्वे करने हैं। ‘हंग असेंबली होती है तो बादल किसको सपोर्ट करेंगे’ इस सवाल पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में ऐसी नौबत नहीं आएगी, लोग एकतरफा वोट करते हैं। यहां कांग्रेस और अकाली में ही लड़ाई होती है। बीजेपी का अगर जीरो आएगा तो उसके साथ गठबंधन क्यों करूंगा, नंबर दो पर कांग्रेस आएगी। आम आदमी पार्टी को 10 सीटों से कम आएंगी।
