जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी ) विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां मैं अदला-बदली का माहौल लगातार चल रहा है, एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होना आम बात होती है I राजनीतिक नेताओं द्वारा जांच पड़ताल कर कर ही किसी पार्टी में शामिल हुआ जाता है, इसी संदर्भ में आज आम आदमी पार्टी जालंधर वेस्ट के प्रत्याशी शीतल अंगुराल के समर्थन में उतरे बहुजन मुक्ति पार्टी जालंधर वेस्ट के प्रत्याशी और बरार समाज के प्रमुख राज कुमार ने अपना नॉमिनेशन वापिस लेकर शीतल अंगुराल के हक में समर्थन किया । शीतल अंगुराल ने उनका काम किया और कहां की इनके आने से पार्टी को और मज़बूती मिलेगी उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों के साथ दिन-रात खड़े हैं I
