
चंडीगढ़ ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा सरकार को 24 घंटों में पकड़े गए सिख युवकों को छोड़ने संबंधी अल्टीमेटम पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री मान ने फेसबुक पर लिखा कि जत्थेदार अकाल तख्त साहिब जी सब को पता है कि आप व एसजीपीसी बादलों का पक्ष लेते हो, इतिहास देखें, कई जत्थेदारों को बादलों ने अपने स्वार्थों के लिए प्रयोग किया। अच्छा होता अगर अल्टीमेटम बेअदबी व गायब हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों के लिए जारी करते न कि हंसते बसते लोगों को भड़काने के लिए। उल्लेखनीय है कि सोमवार को अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पंथक संगठनों एवं शख्सीयतों की बैठक की थी जिसके बाद ही अल्टीमेट की बात सामने आई थी,
