


जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) जालंधर शहर के विकास के लिए नगर निगम ने सौंद्रियकरण व पुर्निर्माण अभियान आरम्भ किया है। इसी कड़ी में शहरवासियों को कुछ दिन ट्रैफिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी अनुसार गुरु नानक मिशन चौक से डॉ. बी.आर अम्बेडकर चौक का पुर्निर्माण हो रहा है। इसलिए आने वाले कुछ दिनों तक ये रास्ता बंद किया जा रहा है। जानकारी देते हुए SDO हितेश ने बताया कि जालंधर नगर निगम की अगुवाही में एम.सी फंड के 64 लाख की लागत से ये प्रोजेस्ट शुरू किया गया है। जिस कारण आने वाले करीब 6 दिनों तक इस रूट के दोनों रास्तों पर काम किया जाएग। जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है I
