जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) पुलिस कांस्टेबल भर्ती में घोटाले का आरोप लगाकार सैकड़ों युवाओं ने बीएसएफ चौक रोष प्रर्दशन करते हुए रोड़ पर धरना दे दिया। आरोप है कि सिर्फ सिफारशि लोगों को ही भर्ती किया जा रहा है।सैकड़ों की तदाद में प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां पकड़कर पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे युवकों कहना था कि सरकार ने कांस्टेबल की भर्ती के लिए सैकड़ों नौकरियां निकाली हैं और हजारों युवकों ने आवेदन किया है।उनका आरोप था कि सिर्फ सिफारशि लोगों को ही भर्ती किया जा रहा है। उनका आरोप था कि बहुत बड़ा भर्ती घोटाला हो रहा है। उनकी मांग थी कि घोटाले को रोका जाए और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और युवकों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। बीएसएफ चौक पर भर्ती के लिए आवेदन करने आए युवकों ने घोटाले का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन किया।इसकी वजह से वहां पर लंबा जाम लग गया। बस स्टैंड, पीएपी, रामा मंडी, चौगिट्टी की तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। जाम में हजारों लोग फंसे परेशान हो रहे थे। बाद दोपहर तक पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। रामामंडी चौक पर चारों ओर से लंबा जाम लग गया सकैंड़ों वाहन चौक में फस गये। कुछ वाहन तो दीपनगर से कैंट के रास्ते जालंधर जाने लगे। कैंट से रामामंडी को आने वाली सड़क पर भी वाहनों की लंबी कतारे लग गई। हंलाकि पुलिस प्रशासन इस जाम की समस्या को हल करने की कोशिश में जुटी हुई थी।





बीएसएफ चौक के पास प्रदर्शन करने वालों के साथ लोगों की तीखी बहस भी हुई। लोग प्रदर्शन करने वालों को रास्ता जाम ना करने की बात कह रहे थे। लोगों का कहना था कि उनके प्रदूषण की वजह से लगे जाम में लोग परेशान हो रहे हैं। यदि उन्होंने विरोध जताना है तो प्रशासनिक कार्यालय जाएं। लेकिन प्रदर्शन करने वाले लोगों से बहस कर रहे थे और कह रहे थे कि अपना हक लेने के लिए वह यह रास्ता अपना रहे हैं। इस दौरान कई बार झड़प होते होते बची। वहीं जाम की वजह से स्कूली बच्चों को ले जा रहे अभिभावक भी काफी परेशान थे।
