चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़) सुखपाल सिंह खैहरा को कोर्ट ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। सुखपाल खैहरा की मोहाली स्पैशल कोर्ट में पेशी थी। मामले की सुनवाई को लेकर वह कोर्ट में पेश हुए। आपको बता दें कि सुखपाल खैहरा को कल ई.डी. द्वारा गिरफ्तार किया गया था। खैहरा को मनी लांड्रिंग मामले में बयान दर्ज कराने के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया था। मनी लॉड्रिंग के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। सुखपाल सिंह खैहरा ई.डी. की कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में आ गए थे।
गौरतलब है कि कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा को मोहाली की कोर्ट में किया गया। गुरुवार को उन्हें पूछताछ के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 18 से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद ई.डी. ने 14 दिन का रिमांड मांगा था। इस मामले में सुनवाई चल रही है
