चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़) शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं सरपरस्त रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा (85) का देहांत हो गया है। वह बीमार होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में उपचारधीन थे। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह एमपी व पूर्व मंत्री भी रहे। चार साल तक एमएलए रहे। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, मुखय प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा सहित सीनियर नेताओं ने स. ब्रह्मपुरा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। पिछले समय में उन्होंने अकाली दल बादल से अलग रास्ता अपना लिया था। लेकिन बाद में फिर एकजुट हो गए। उनका अंतिम संस्कार कल होगा।