जालंधर 22 अक्टूबर 2022 (लवदीप बैंस ) हजूर शहंशाह सरकार भगत शाह जी कुल्ली वाले मस्त कलंदर जी के नूर हजूर शहंशाह सरकार तारा शाह जी की 20वीं सलाना बरसी गांव जैतेवाली में स्थित आप जी के दरबार कुल्ली वाले मस्त कलंदर में 25 एवं 26 अक्टूबर को बड़ी श्रद्धा भावना से गद्दी नशीन कृष्ण मुरारी शाह जी की अध्यक्षता में मनाई जा रही है । इस संबंध में गद्दी नशीन कृष्ण मुरारी शाह जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर की शाम 8:00 बजे महफिल ए कव्वाली का आयोजन किया जाएगा जिसमें पंजाब के मशहूर सूफी गायक रमेश रंगीला-औंकार वालिया एवं जम्मू कश्मीर के सुप्रसिद्ध गायक यासिर हुसैन बाबा जी की महिमा का गुणगान करेंगे । उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को सरकार तारा शाह जी के दरबार पर चादर चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी एवं इस बार संगत के लिए 26। अक्टूबर को पैरामेडिकल स्टाफ के साईमन विल्सन और उनकी टीम के द्वारा फ्रीमेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा । गद्दी नशीन कृष्ण मुरारी शाह जी ने बताया की समागम की सभी तैयारियां प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए की गई हैं । उन्होंने बताया कि समागम के लिए बाहर से आने वाली संगत के लिए विशाल भंडारा एवं उनके रहने के लिए सुविधा के सारे प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं । इस मौके पर परमजीत पवार, हीरा सिंह, वजीरा सिंह, ज्ञानी गुरविंदर सिंह, अशोक शर्मा, हंसराज रंधावा, अमरजीत कुमार जीता, गुरमीत राम महिमी, हरजिंदर कुमार, जसपाल देओल एवं सरपंच रछपाल सिंह फौजी समेत अन्य सेवादार मौजूद थे 
