जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों द्वारा गतिविधियां तेज कर दी गई है I पंजाब के जिला जालंधर कैंट से भाजपा उम्मीदवार सरबजीत सिंह मक्कड़ का प्रचार जोरों पर है I कुछ दिन पहले माही गिल का रोड शो कर भारी जनसमूह को इकट्ठा करने में मक्कड सफल रहे थे, इसी तरह आज जालंधर कैंट में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ व आलम मक्कड़ ने सरबजीत सिंह मक्कड़ को हक में रोड शो निकाला। इस दौरान लोगों ने सरबजीत सिंह मक्कड़ के पक्ष में अपना पूरा समर्थन दिया और कहा कि विकास कार्य को निरंतर रखने के लिए वह हमेशा भाजपा के साथ हैं। इस मौके पर अमित तनेजा, पंकज शर्मा, मोनू पुरी, साहिल शर्मा, नितिन पाठक, सौरव मौजूद थे।
