जालंधर कैंट पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रही हैं हर एक पार्टी द्वारा पार्टी वर्करों में भारी उत्साह पाया जा रहा है I जालंधर कैंट के कांग्रेस प्रत्याशी प्रगट सिंह को उस समय बड़ा झटका लगा जब कांग्रेस के कई युवा नेताओं ने अकाली दल में शामिल होकर कांग्रेस को अलविदा कह दिया। कैंट हलके में अकाली दल के उम्मीदवार जगबीर सिंह बराड़ द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें जालंधर के 25 वर्ष पुराने कांग्रेसी वर्करों ने कांग्रेसका साथ छोड़ कर अकाली दल का दामन थाम लिया इस मीटिंग में कांग्रेश छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए नेताओं को जगबीर सिंह बराड़ ने पार्टी के सिरोपा देकर शामिल कर लिया। इस दौरान कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए राजीव कक्कड़ ने बताया कि उन्होंने पूरे 25 बरस तक कांग्रेश की दिन रात एक कर के सेवा की परंतु उनकी इस सेवा को कांग्रेस ने नजरअंदाज कर दिया। जिसे नाराज होकर कई कांग्रेसी नेताओं ने अकाली दल का दामन थाम लिया I इस अवसर पर राजीव कक्कड़ ने पंजाब दैनिक योग से बात करते हुए बताया कि कैंट हलके के उम्मीदवार परगट सिंह सिर्फ बातें करने ही जानते हैं विकास की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं है जिसके चलते आए दिन उनके कोठी के बाहर धरना प्रदर्शन होता रहता है और राजीव कक्कड़ ने जनता से अपील की कि वोट अकाली दल को ही डालकर जगबीर बराड़ को सफल बनाएं।
