चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पंजाब में नगर निगम चुनाव की घोषणा हो गई है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निगम चुनाव की घोषणा की। इसके साथ ही इलैक्शन शेड्यूल जारी कर दिया। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में कोड आफ कंडक्ट लागू हो गया है।पंजाब के चुनाव आयुक्त ने राज कमल चौधरी (Raj Kamal Chaudhary) ने कहा है कि पंजाब में आज से कोड आफ कंडक्ट लागू हो गया है। ये कोड आफ कंडक्ट इलैक्शन शेड्यूल के दौरान लागू होंगी। पंजाब के 5 नगर निगम में चुनाव होगी। इनकी वोटर संख्या 37 लाख से ऊपर है।जालंधर, अमृतसर, फगवाड़ा, लुधियाना और पटियाला नगर निगम में चुनाव की घोषणा हुई है। इस चुनाव को ईवीएम के जरिए वोटिंग होगी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। पांचों नगर निगमों में 381 वार्डों पर चुनाव होगा। इसी तरह 598 वार्ड नगर कौंसिल में चुनाव होगा।
