


जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) शहर में अवैध निर्माण को लेकर एक बार फिर जालंधर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जालंधर के न्यू डिफेंस कॉलोनी,ओल्ड फगवाड़ा रोड कार माफिया स्टूडियो के साथ अवैध 6 दुकाने के निर्माण का निर्माण लगातार हो रहा है परंतु जालंधर नगर निगम सिर्फ नोटिस देखकर अपनी खाना पूरी की कर रहा है काम निरंतर जारी है स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना जरूरी मंजूरी के अवैध दुकानों का निर्माण किया जा रहा है रिहायशी एरिया को कमर्शियल एरिया में तब्दील किया जा रहा है । शिकायतों के बाद नगर निगम अधिकारियों द्वारा नोटिस तो जारी किए जाते हैं, लेकिन इसके बाद ठोस कार्रवाई नहीं होने से अवैध निर्माण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को अवैध दुकानों के निर्माण की जानकारी होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहता है। दुकानों के शटर लग चुके हैं पानी और सीवरेज के कनेक्शन बिना मंजूरी के लग चुके हैं कई मामलों में नोटिस जारी होने के बावजूद न तो निर्माण पूरी तरह रुकवाया जाता है और न ही नियमों के अनुसार अगली कार्रवाई होती दिखाई देती है। अवैध दुकानों को ऊंचे दाम पर बेचने का कार्य शुरू कर दिया गया है, इससे नगर निगम की निगरानी व्यवस्था और अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि यदि किसी निर्माण को नियमों के विपरीत पाया जाता है तो केवल नोटिस जारी करना पर्याप्त नहीं है। नगर निगम को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि शहर में अवैध निर्माण को बढ़ावा न मिले।वहीं, इस पूरे मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि यदि निर्माण वास्तव में अवैध है तो नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोर्टल पर भी बार-बार शिकायत करने के बाद युद्ध इसी अधिकारी द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा,स्थानीय लोगों ने नगर निगम के उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है।

