

जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) ब्रिटिश ओलिविया स्कूल की छठी कक्षा के होनहार छात्र हिमांशु गुप्ता ने अंडर-14 जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के साथ हिमांशु ने आगामी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली है।स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिमांशु ने 30 से 33 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। मुकाबले के दौरान उन्होंने बेहतरीन पंचिंग तकनीक, मजबूत सहनशक्ति और शानदार रणनीति का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी खिलाड़ियों पर दबदबा बनाए रखा। शुरुआती दोनों राउंड में बढ़त कायम रखने के बाद निर्णायक तीसरे राउंड में भी हिमांशु ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला अपने नाम कर जिला स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया।हिमांशु के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के चेयरमैन श्री विजय मैनी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमांशु की सफलता उसकी कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। विद्यालय अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती मोनिका मैनी ने हिमांशु की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि कम उम्र में हासिल की गई यह सफलता उसके आत्मविश्वास और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने हिमांशु के कोच और अभिभावकों के निरंतर सहयोग की भी प्रशंसा की।प्रधानाचार्या डॉ. सुमन बाला डडवाल ने हिमांशु को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, मेहनत और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने हिमांशु को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार ने हिमांशु गुप्ता और उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
