चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़) राजस्थान सरकार के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बनवारी लाल पुरोहित का पंजाब के राज्यपाल के तौर पर इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अब बनवारी लाल पुरोहित की जगह गुलाब चंद कटारिया को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं शनिवार की देर रात पंजाब समेत कई राज्यों में राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।राष्ट्रपति भवन ने 10 राज्यों के राज्यपाल को बदलने की सूचना जारी की है।पंजाब के मौजूदा गवर्नर बनवारी लाल का इस्तीफा मंजूर करते हुए गुलाब चंद कटारिया पंजाब का राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
