जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) हर साल की तरह इस साल भी ईद उल-अजह (बकरीद) के त्योहार के मद्देनजर मान सरकार ने 17 जून को राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन राज्य भर के सरकारी कार्यालयों अन्य संस्थानों और वाणिज्यिक इकाइयों में अवकाश रहेगा। पंजाब सरकार ने वर्ष 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में इस त्योहार को अवकाश घोषित किया है। इस लिए इस दिन पूरे पंजाब में छुट्टी घोषित की गई है। 17 जून से एक दिन पहले रविवार की छुट्टी होने के कारण दो छुट्टियां एक साथ आ रही हैं।
