

चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़) कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खैरा को जलालाबाद पुलिस ने आज सुबह पांच बजे के करीब चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-5 में उनके घर से हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई 2015 के NDPS एक्ट के एक मामले में की गई है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी सुखपाल सिंह खैहरा पर कार्रवाई हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इससे पहले भी उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां से उन्हे गिरफ्तार कर लिय़ा गया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि खैहरा ने ड्रग मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेटरों के सहयोगी हैं,पंजाब के भुलथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जलालाबाद पुलिस उनके चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ एक पुराना NDPS एक्ट का मामला था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अरेस्ट किया जा रहा है। जल्द उन्हें जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
