

बठिंडा (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस को विधायक अमित रतन का रिमांड मिल गया है। कोर्ट ने 27 फरवरी तक उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। इसके साथ ही उनके करीबी रशिम गर्ग को 1 और दिन के रिमांड पर भेजा गया है। उन्हें आज विजिलेंस द्वारा बठिंडा कोर्ट में पेश किया गया। आपको बता दें कि आप विधायक अमित रत्न को विजिलेंस ने आज राजपुरा के पास से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उनके पीए को कुछ दिन पहले रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा था। उस समय विधायक पर एक्शन नहीं लिया गया लेकिन खबर है कि बाद में विजिलेंस को अमित रत्न से संबंधित कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं जिसके बाद उन्हें आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। 
