जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे ही विभिन्न पार्टियों द्वारा पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में बढ़िया स्थान देकर नवाजा जा रहा है I कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचे में जबरदस्त बदलाव किया है। खासकर सोशल मीडिया डिपार्टमेंट लगातार अपनी पैठ को मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में में पंजाब कांग्रेस के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के को-आर्डिनेटर सम्राट धींगरा ने जालंधर जार्ज सागर को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जार्ज सागर को पंजाब के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में एक्जीक्यूटिव मैंबर तैनात किया गया है,गौरतलब है कि जार्ज सागर पिछले लंबे अरसे से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं,जार्ज सागर पार्टी और आम लोगों में सभी बढ़िया होने के कारण होने पार्टी और लोगों की तरह थी लगातार सम्मान मिलता रहा है I
पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए जार्ज सागर ने कहा कि वे पार्टी की तरफ से दी गई हर जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे उन्होंने कहा कि आने वाली 2022 की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार फिर बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे I