जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब के जिला जालंधर से बड़ी खबर आ रही है I जालंधर में दिन निकलते ही बड़ा हादसा हुआ है। नकोदर मार्ग पर स्थित थाना लांबड़ा के अंर्तगत आते गांव बादशाहपुर मे बस आटो टक्कर में आटो की परखच्चे उड़ गए। भीषण टक्कर मे आटो चालक की मृत्यु हो गई और 3 लोग गंभीर घायल हो गए।




जानकारी के मुताबिक बादशाहपुर गांव के निकट तेज रफ्तार बस और आटो की आमने सामने टक्कर हो गई। तेज रफ्तार बस पहले आटो तथा उसके साथ ही मोटर साईकल में जा टकराई। भीषण टक्कर मे आटो के परखच्चे उड़ गए। आटो चालक की मौको पर ही मौत हो गई। जबकि आटो में सवार लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
