



वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) जालंधर के रामा मंडी क्षेत्र में विधायक रमन अरोड़ा की अध्यक्षता में रामा मंडी मार्किट एसोसिएशन के प्रधान विक्की तुलसी द्वारा मार्केट के दुकानदारों को आ रही प्रोपर्टी टैक्स और फडी वालों को तहबाजारी विभाग से आ रही मुश्किलों से अवगत कराया गया,इस दौरान नगर निगम के अफसरो को दुकानदारों और फडी वालों को आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए विशेष रूप से बुलाया गया प्रापर्टी टैक्स विभाग के सुप्रीटेंडेंट राजीव रिशी,महीप सरीन,तहबाजारी विभाग के इंस्पेक्टर नीरज शाही , सीवरेज एंड वाटर सप्लाई के SDO करण दत्ता,दकोहा चौकी के इंचार्ज मुनीष भारद्वाज हाज़िर हुए और दुकानदारों को आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए दुकानदारों को भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि किसी भी दुकानदार को कोई भी दिक्कत आती है तो वह प्रधान विक्की तुलसी से मिलकर उनका हल करवा सकते हैं, अगर जरूरत पड़े तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं I इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने विशेष तौर पर पहुंचे वरिष्ठ आप नेता राजू मदान,रामा मंडी मार्केट कमेटी के प्रधान विक्की तुलसी,उप प्रधान गोरव अरोड़ा,कैशियर अकाश गुप्ता, शम्मी,सुरेश कुमार,दलीप कुमार,अश्वनी भल्ला, परषोतम सिंह,साहिल अरोड़ा को सम्मानित भी किया I इस अवसर परअनिल चौहान,शशि गुप्ता,जवाहर लाल,भूपिंदर भाटिआ,सुखप्रीत सिंह भाटिआ,सुनील कुमार,कुलबीर प्रहार,हर्ष अरोड़ा,इंदरजीत सेठी,प्रदीप सेठी,राजन अरोड़ा,पवन अरोड़ा, गगन अरोड़ा, डॉ दविंदर,प्रवीण अरोड़ा मौजूद थे, पंजाब दैनिक न्यूज़ के लिए अनिल कुमार के साथ मुनीश तोखी की विशेष रिपोर्ट
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

