दिल्ली (पंजाब दैनिक न्यूज़) दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच अभी तक आए परिणाम के बाद जहां आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय में जश्न की तैयारियां चल रही हैं। अब तक नतीजों पर नजर डाले तो 209 सीटों के नतीजे साफ हो चुके हैं। इसमें आप 111 पर जीत हासिल कर चुकी है। वहीं, बीजेपी ने 91 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि, निर्दलीय के खाते में एक सीट गई है। बता दें कि इस बार चुनावी मैदान में कुल 1349 उम्मीदवार हैं। इस बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आशा व्यक्त की है कि पार्टी चौथी बार सत्ता में आयेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार किया और उसके साथ वश्विासघात किया, उसका बदला दिल्ली की जनता लेगी। मुझे दिल्ली की जनता पर भरोसा है। हमने मुद्दे उठाए, ‘आप’ के भ्रष्टाचार को उजागर किया और उनकी विफलताओं को उजागर किया। हम चौथी बार एमसीडी में सत्ता में आने जा रहे हैं।’ वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 15 वर्ष लंबे कांग्रेस शासन और अब एमसीडी में 15 वर्ष लंबे (भाजपा) शासन को उखाड़ फेंका। इससे पता चलता है कि दिल्ली के लोगों को नफरत की राजनीति पसंद नहीं है, वे स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, सफाई और बुनियादी ढांचे के लिए वोट करते हैं I
