

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें👉🏻👉🏻👉🏻👉🏻
जालंधर नकोदर शंकर (मुनीश तोखी ) जिला जालंधर नकोदर के पास पड़ते गांव शंकर में भव्य सत्संग समारोह का आयोजन किया गया I समारोह में देश भर से आए संत महापुरुषों ने प्रवचन कर आई संगत को गुरु चरणों से जोड़ा और आशीर्वाद दिया I दो दिवसीय इस समारोह के दूसरे दिन डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी नकोदर ऑफिस का गांव शंकर में राष्ट्रीय प्रधान राजिन्द्र गिल ने उद्घाटन किया I देश के कोने-कोने से आए हुए श्रद्धालुओं और पार्टी वर्करों ने सब प्रथम राष्ट्रीय प्रधान राजिन्द्र गिल,नेशनल चेयरमैन प्रिंसिपल मोहन लाल खोसला,नॉर्थ इंडिया इंचार्ज प्रेमलाल सारसर,पंजाब प्रधान युवराज सिंह जैमलवाला, नेशनल सेक्टरी हरभजन सिंह फतेह जलाल, सेक्रेटरी पंजाब द्वारा जोन परमजीत सिंह पत्तड को फूल मालाएं डालकर सम्मानित के साथ-साथ भव्य स्वागत किया I उद्घाटन के दौरान नेशनल चेयरमैन प्रिंसिपल मोहन लाल खोसला,पंजाब प्रधान युवराज सिंह जैमलवाला, नेशनल सेक्टरी हरभजन सिंह फतेह जलाल, सेक्रेटरी पंजाब द्वारा जोन परमजीत सिंह पत्तड ने पहुंचकर पार्टी के नॉर्थ इंडिया इंचार्ज प्रेमलाल सारसर को बधाई दी I समारोह के दौरान पार्टी प्रधान राजेंद्र गिल ने बताया कि आने वाले 2024 के चुनाव के लिए पार्टी ने कमर कस ली है, और चुनावी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं I पार्टी को मजबूत करने के लिए पंजाब में पंजाब के आसपास पड़ते पड़ोसी राज्यों में भी पार्टी के ऑफिस खोले जाएंगे,जिससे कि पार्टी को मजबूती मिलेगी और वह लोगों की सेवा अच्छे तरीके से कर पाएंगे I राजिंदर गिल ने कहा कि पार्टी के संस्थापक सर्वश्री विजय हंस कि हर सपने को पूरा करना हर पार्टी वर्कर का धर्म है और वह उनके हर सपने को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे,इसी कड़ी के अंतर्गत आज नॉर्थ इंडिया इंचार्ज प्रेमलाल सारसर द्वारा ऑफिस तैयार कर पार्टी की गतिविधियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा और पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे I प्रेमलाल सारसर ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी प्रधान राजेंद्र गिल के आदेश से डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के मुख्य कार्यालय आदमपुर अलावलपुर से जो भी आदेश आएगा वह उन्हें लोगों तक पहुंचाने हर संभव प्रयास करेंगे I


