जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी ) पंजाब बिल्डिंग एंड दर कंस्ट्रक्शन बोर्ड विभाग के ड्राइवरों ने आज मेंबर जब्बार खान से मिलकर जहां उनकी छांटी होने से बचाने पर आभार व्यक्त किया वहीं उन्होंने बोर्ड की ओर से सभी विभागों को अलाट कारों को रद्द करके नई कार लीज पर लेने की पॉलिसी को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि जब सभी गाड़ियां अच्छी हालत में है और गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी 2025 तक है फिर नई गाड़ी लीज़ पर लेकर सरकार के खजाने पर बोझ क्यों डाला जा रहा है। जालंधर कपूरथला होशियारपुर समेत 15 जिलों से आए उक्त विभाग के ड्राइवरों ने मांग की कि यही कारें चलाई जाएं। इस अवसर पर जब्बार खान ने कहा कि सभी जिलों में अलर्ट गाड़ियों की फोटो मेंटेनेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लेकर वह जल्द ही लेबर मिनिस्टर अनमोल गगन मान से बात करूंगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग में पंजाब भर के 29 ड्राइवरों जिन्हें एडहॉक रखा गया था और उन्हें हटाने की बात की जा रही थी मुख्यमंत्री ने उन्हें एडजेस्ट करने का ऑर्डर दिया इन सभी की तनख्वाह में वृद्धि के साथ एडजस्ट किया जाए और सभी विभागों की गाड़ियों को चलाया जाए नई गाड़ी लीज पर लेने से बोर्ड के खजाने पर भरी बोझ पड़ेगा I मोहम्मद अरशद ठेकेदार ने भी मांग की के पंजाब सरकार ड्राइवरों की वाजिब समस्या पर ध्यान दे I इस अवसर पर मनजीत ठाकुर, हरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, राजवीर सिंह, रवि शेर सिंह, अमरीक सिंह, रणबीर सिंह, सुभाष कुमार , सुरजीत सिंह, गुरदयाल व अन्य मौजूद थे।

पंजाब भर से कंस्ट्रक्शन बोर्ड विभाग के आए ड्राइवर मेंबर जब्बार खान का आभार व्यक्त करते हुए
