जालंधर कैंट (पंजाब दैनिक न्यूज़) जालंधर कैंट विधानसभा हलका से अकाली बसपा के सांझे उम्मीदवार जगबीर सिंह बराड़ के पक्ष में अब महिलाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। जगबीर सिंह बराड़ के पक्ष में आज भारी संख्या में महिलाओं ने जगबीर सिंह बराड़ के पक्ष में प्रचार करते हुए बराड़ के हक में वोट मांगे। जनता ने भी उनको विश्वास दिलाया कि वह जगबीर सिंह बराड़ को भारी बहुमतों से विजय दिलायेगे। शहरों के साथ-साथ गांवों में बराड को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कैंट हलके में महिलाएं भी बराड़ के हक में छह से सात मीटिंगें रोजानां कर रही हैं। बराड़ ने कहा कि कैंट में इस बार बहुत बड़ा बदलाव होगा। इसी तरह जगबीर सिंह बराड़ ने भी आज जालंधर कैंट सहित गांवों का तूफानी दौरा करते हुए विकास के नाम पर अपने लिए लोगों से वोट मांगे।
