जालंधर कैंट (पंजाब दैनिक न्यूज़) जालंधर कैंट विधानसभा से अकाली बसपा के सांझे उम्मीदवार जगबीर सिंह बराड़ ने आज वार्ड नंबर की पूर्व पार्षद पुनित कौर चड्डा के साथ डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया गया। इस अवसर पर उनके साथ चरणजीत सिंह चड्डा, अनिल कन्नोजिया, विजय कुमार, हरप्रीत सिंह चौहान, अनिल चौहान, विजय वैश सहित भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। मोह्हला नंबर 26, 27 और 28 के लोगों ने उनका स्वागत फूल मालाओं से किया और मिठाई खिला कर उनको बधाई दी गई।जनता ने उनको विश्वास दिलाया कि वह उनको वोट देकर सफल बनायेगे। बराड़ ने लोगों को विश्वास दिलाया कि कैंटवासियों की समस्याएं पहल के अधार पर की जायेगी और कैंट के मार्डन कैंट बनाने की कोशिश की जायेगी तथा कैंटवासियों की जो समस्याएं लंबे समय से चली आ रही है उनको सबसे पहले हल किया जायेगा। आज के चुनाव प्रचार में भंगड़ा टीम भी ढोल की थाप पर गलियों में भंगड़ा डालती भी दिखाई दी जो लोगों के लिए सबसे आकर्षण का केंद्र बनी रही।
