लुधियाना (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब के जिला लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है I केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की लुधियाना फेरी के कुछ घंटों बाद गांव खेड़ी में गिल हलके से भाजपा के उम्मीदवार रिटायर्ड IAS एस.आर. लद्दड पर कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी के सभी शीशे भी तोड़ दिए। हमला उस समय हुआ जब वह चुनावी मीटिंग कर रहे थे। देर रात घायल अवस्था में उन्हे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनकी इलाज चल रहा है। इस दौरान सभी सीनियर भाजपा वर्कर सिविल अस्पताल में पहुंचा गए। गुस्साएं भाजपा वर्करों ने सिविल अस्पताल के अंदर ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। लुधियाना पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और उनका दावा है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे I
