जालंधर कैंट (पंजाब दैनिक न्यूज़) जालंधर कैंट विधानसभा हलके से भाजपा के उम्मीदवार व दिन रात लोगों की सेवा करने वाले कर्मठ नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ ने चुनावी प्रचार मुहिम के अवसर पर कहा कि पंजाब ही नहीं देश के विकास और उन्नति के लिए भाजपा को जिताओ क्योंकि भाजपा ने हर वर्ग के लिए कार्य किए है और करेगी। उन्होंने कहा कि छावनी क्षैत्र में जिन समस्याओं की जैसी स्थिति पहले थी वह ज्यों की त्यों है जबकि तेजी से बदल रहे समय के साथ हो रहे परिवर्तन के बाद भी छावनी निवासी उन्हीं समस्याओं से जूझ रहे है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में हालत बद से बद्तर है जबकि विकास कार्यों के बड़ी बड़ी बाते की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने वास्तविकता को समझ लिया है जिसके चलते हर ओर भाजपा को खुला समर्थन मिल रहा है जोकि भाजपा की निश्चित जीत को प्रदर्शित कर रहा है।सरबजीत सिंह मक्कड़ के बेटे व मृदुभाषी युवा नेता आलम सिंह मक्कड़ ने कहा कि भाजपा ने जो विकास किया है वो केवल भाजपा ही कर सकती है क्योंकि भाजपा ने लोगों के दुःख दर्द को समझा है तथा उनके हर दम साथ खड़ी रहने वाली पार्टी है। आलम सिंह मक्कड़ ने कहा कि विकास की बातें करना और विकास करने में बहुत फर्क है परन्तु भारतीय जनता पार्टी जो कहेगी वहीं करेगी व भाजपा सदा ही जनता के हित की बात करेगी क्योंकि भाजपा ने केवल आज ही नहीं बल्कि आने वाले समय के अनुसार जनता की भलाई के लिए नीतियों पर गहन चिंतन किया है।गौरतलब है कि सरबजीत सिंह मक्कड़ की कार्यशैली व भाजपा के प्रति लोगों के जुनून के चलते चुनावी मीटिंग में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।चुनाव प्रचार मुहिम में शिव दर्शन अब्बी, जगमोहन वर्मा, अश्विनी गर्ग, ओम प्रकाश मक्कड़,गगन गुप्ता, गुरविंदर लांबा, संतोष कुमार, रजनीश सहगल, भोलानाथ, राकेश कुमार,व अन्य उपस्थित थे।
