जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) बढ़ रही गर्मी के साथ साथ ही राजनीति का पारा भी बढ़ने लगा है, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा प्रचार जोर शोर से शुरु हो गया है I भाजपा मंडल 4 के सहयोग से आज जालंधर सेंट्रल विधानसभा हलके से भाजपा के उम्मीदवार मनोरंजन कालिया ने काकी पिंड, रामा मंडी व आसपास के इलाकों में डोर टू डोर प्रचार किया। जिसमें बीजेपी मंडल 4 के प्रधान व कार्यकर्ताओं ने कालिया के साथ मिल कर भाजपा के हक में वोट मांगे। जालंधर सेंट्रल के राजनेताओं में से आज भी बुजुर्गों व नौजवानों की पहली पसंद मनोरंजन कालिया ही बने हुए हैं। लोगों ने भारी उत्साह के साथ अपने इलाके में आए अपने हरमन प्यारे नेता का फूल मालाएं, चुन्नी व सरोपे डालकर स्वागत किया। इलाके की बुजुर्ग महिलाओं ने भी कालिया को अपना आशीर्वाद दिया व उन्हें भारी मतों से जिताने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर शाम शर्मा, राकेश शर्मा, कमलजीत सिंह, राकेश कौल, इंदु बाला, राजेंद्र कुमार, गुरमीत सिंह आदि ने कालिया जी का भरपूर स्वागत किया। लोगों का कहना है कि मंत्री रहते हुए कालिया द्वारा सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र का बहुत बड़ा विकास करवाया गया है अब दोबारा मंत्री बनने के बाद कालिया पूरे इलाके के अनुसार बदल देंगे I
