


झाकड़ी (पंजाब दैनिक न्यूज़) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर SJVNL NJHPS झाकड़ी के स्टाफ लेडीज़ क्लब की सदस्यों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर क्लब की प्रधान श्रीमती रीना ठाकुर, सचिव श्रीमती मीना कुमारी एवं उपप्रधान श्रीमती पूनम ज्योति के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य के महत्व पर जोर दिया। इस पहल के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण के लिए प्रेरित हो सकें।क्लब की सदस्यों ने सभी से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।
