


नई दिल्ली (पंजाब दैनिक न्यूज़) एक बार फिर रसोई पर फिर हमला हुआ है। गैस सिलेंडर 29 रुपये और महंगा कर जनता की जेब पर डाका डाला गया है। किसानों की लागत बढ़ रही है, मजदूर की कमाई घट रही है और सरकार महंगाई को उपलब्धि बताने में लगी है। तीन महीने में दूसरी बढ़ोतरी है, क्योंकि सरकारी ईंधन कंपनियां बढ़ती वैश्विक ऊर्जा लागत से जूझ रही हैं। दिल्ली में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। यह नई दर 7 जून से लागू हो गई है।
