रामपुर बुशहर (पंजाब दैनिक न्यूज़) सनशाइन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, रामपुर की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में इस वर्ष बेहतरीन परिणाम सामने आए हैं। विद्यालय के चार मेधावी छात्रों—तमन्ना, विहान, शिवांगी एवं मन्नत कायथ—ने 670/700 अंक (95.7%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है।विद्यालय के कुल 26 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। द्वितीय स्थान पर रवि ने 656 अंक प्राप्त किए, जबकि तृतीय स्थान पर रिद्धिका एवं रुचिका ने 642-642 अंक हासिल किए। चतुर्थ स्थान पर एकता नेगी एवं भारत दीवान ने 637 अंक प्राप्त किए।इसी क्रम में पांचवें स्थान पर मोहित एवं रियांश (626 अंक), छठे स्थान पर वैभव एवं आदर्श कुमार (625 अंक) तथा सातवें स्थान पर सक्षम नेगी (624 अंक) रहे। वहीं वाजुल मेहता (620 अंक) और दिव्यांशी ठाकुर (618 अंक) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और शिक्षकों की मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने बताया कि स्कूल का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, संस्कारित और भविष्य के लिए सक्षम बनाना है।