


रामपुर (पंजाब दैनिक न्यूज़) डी ए वी एस जे वी एन दत्तनगर में नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर- 6 टूर्नामेंट का दूसरा दिन बहुत ही रोमांचकारी रहा। दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डी ए वी सरस्वती नगर के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा और विनोद शर्मा उपस्थित रहे। खो-खो अंडर 14 बॉयज़ में डी ए वी रामपुर ने प्रथम स्थान और डी ए वी चौपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और अंडर 14 गर्ल्ज़ में डी ए वी दत्तनगर प्रथम एवम् डी ए वी चौपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 में बॉयज़ तथा गर्ल्स दोनों में डी ए वी दत्तनगर पहले और डी ए वी कुमारसेन दूसरे स्थान पर रहे।स्किपिंग प्रतियोगिता में अंडर- 14 गर्ल्ज़ में डी ए वी दत्तनगर की छात्राएं पयोजा सिंह ने पहला और विमांशी ज़ेल्टा ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 में डी ए वी कोटखाई की छात्रा काव्या ने प्रथम, प्रकृति ने दूसरा स्थान और डी ए वी दत्तनगर की छात्रा दीपांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 में डी ए वी सरस्वती नगर ने पहला और डी ए वी दत्तनगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बॉयज़ में डी ए वी दत्तनगर ने प्रथम और कोटखाई ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा अंडर 19 गर्ल्ज़ में डी ए वी दत्तनगर पहले और डी ए वी कोटखाई ने दूसरे स्थान पर जीत हासिल की । बैडमिंटन में गर्ल्स अंडर-17 में डी ए वी दत्तनगर ने प्रथम स्थान और डी ए वी सरस्वती ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस (सिंगल) गर्ल्ज़ अंडर -14 में पहले स्थान पर डी ए वी दत्तनगर की छात्रा शनाया बस्सी रही और गर्ल्स अंडर-17 (सिंगल) में वाणी बस्सी रही। योग प्रतियोगिता के अंडर 17 और अंडर 19 बॉयज़ तथा गर्ल्स में डी ए वी दत्तनगर ने जीत हासिल की,डी ए वी दत्तनगर की छात्राओं ने ऐरोबिक डांस प्रस्तुति द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया । क्षेत्रीय प्रबंधक डॉक्टर मुक्ता चौहान ने समस्त विजेता खिलाड़ियों व रनर टीम के खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान करके प्रोत्साहित किया ।
