हिमाचल प्रदेश (पंजाब दैनिक न्यूज़) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। भल्लू पुल पर पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में एक बस आ गई। बस में सवार 18 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुँच गई हैं। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।
मंगलवार रात झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं में भल्लू पुल के पास से एक बस गुज़र रही थी। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। अचानक एक पहाड़ी ढह गई, जिससे मलबा बस पर गिर गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने स्थानीय पुलिस थाने को भी हादसे की सूचना दी,सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर जेसीबी बुलाकर बस का मलबा हटाया। घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस से घुमारवीं झंडूता अस्पताल पहुँचाया गया। बताया जा रहा है कि छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी आठ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाकी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
