जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) श्रेयांश जैन ने 2 दिवसीय जालंधर डिस्ट्रिक्ट चैस चैंपियनशिप अंडर 13 बॉयज में प्रथम रनर-अप स्थान प्राप्त किया। इस गौरवशाली उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन डॉ. अनुप बोहरी,प्रिंसिपल सोनाली मनोचा चेस कोच चंद्रेश बक्शीक्लास इंचार्ज शालिनी तथा अन्य सभी अध्यापकों ने श्रेयांश जैन को दिल से शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया,इनोसेंट हार्ट स्कूल को गर्व है कि हमारे विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भी नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। श्रेयांश जैन की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।
